{"_id":"633bc4c58f9a754aeb19ad30","slug":"a-12-years-old-child-died-because-of-electric-shock-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: दुर्गा पूजा पंडाल में करंट की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: दुर्गा पूजा पंडाल में करंट की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत
Tue, 04 Oct 2022 12:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:03 PM IST
सार
बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह लोहे का खंभा पकड़ कर खड़ा था। खंभे में करंट उतरने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे से बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के बरौली जाटा गांव में सोमवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बरौली जाटा गांव में सोमवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में जागरण का आयोजन किया गया था। ग्रामीण वहीं पर इकट्ठा थे। यहीं पर गांव के निवासी बंशी गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र अभिनव गुप्ता भी आया था। रात करीब 11 बजे बिजली चली गई तो जनरेटर चलाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
बताते हैं कि अभिनव पंडाल में लोहे का खंभा पकड़कर खड़ा था। इस खंभे में जनरेटर से आई विद्युत आपूर्ति का तार टच हो रहा था।
जनरेटर चलते ही खंभे में करंट उतर आया और अभिनव उसकी चपेट में आ गया। आनन फानन ग्रामीण व परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन