{"_id":"6ac16f56b2a5a84de708aa1e","slug":"a-10-degree-difference-between-day-and-night-temperatures-lucknow-news-c-13-lko1070-1950219-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिन-रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिन-रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी से मानसून की विदाई के साथ राजधानी के मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। सुबह और शाम की हवा में हल्की ठंडक घुलने लगी है। हालांकि, दिन में तेज धूप अब भी गर्मी का अहसास करा रही है। शनिवार को दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से पुरवा हवाओं के असर से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। बादलों की मौजूदगी से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन