{"_id":"124-64547","slug":"Lucknow-64547-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगे ट्रांसफार्मर, कई इलाकों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगे ट्रांसफार्मर, कई इलाकों में बिजली गुल
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह लेसा की लचर कार्यप्रणाली का ही नतीजा है कि एक ओर विभाग रखरखाव में जुटा है दूसरी ओर लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण बीते 23 घंटे से इंदिरानगर में बिजली गुल है। गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोग बेहाल रहे। उधर अमीनाबाद में भी दो जगहों पर ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन
वहीं अमीनाबाद में तार बंधी पतंग ने बिजली उड़ा दी। इंदिरानगर सेक्टर 14 के ओल्ड सब स्टेशन से सेक्टर नौ में लगे ट्रांसफार्मर को बिजली की आपूर्ति होती है। इस ट्रांसफार्मर में गुरुवार रात 11 बजे आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगते ही सेक्टर नौ और दीपक नगर की बिजली उड़ गई। लोगों की सूचना के बाद लेसा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद शुक्रवार देर शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लग सका।
उधर अमीनाबाद के मशकगंज और अस्तबल चारबाग के ट्रांसफार्मर पर तार बंधी पतंग शुक्रवार शाम पौने सात बजे आ गिरी। इसके चलते केबल में खराबी आ गई
केबल खराब होने से आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। गऊघाट में 990 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से शाम साढ़े सात बजे ठाकुरगंज में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई।
महानगर के सेक्टर सी में ट्रांसफार्मर पेटी की मरम्मत का काम चल रहा था। इसके चलते दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही।
मोहनलालगंज में तकनीकी खराबी के कारण सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक समेसी व गोसाईंगंज में बिजली संकट बना रहा।
अमीनाबाद में ट्रांसफार्मर की खराबी से सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक गौतम बुद्घ मार्ग पर बिजली नहीं आई।