फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal tobacco products found in sadar, 4 men arrested

कोठी नंबर 213 में चल रहा था ये कैसा 'धंधा'

Tue, 30 Jul 2013 10:33 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 30 Jul 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
illegal tobacco products found in sadar, 4 men arrested

सुरक्षा की दृष्टि से महफूज माने जाने वाले सदर में एक खाली कोठी में अवैध पान मसाला तैयार कर उसे बाजार में खपाने वाले बड़े धंधेबाज का भंडाफोड़ हुआ है।

विज्ञापन


एसीएम प्रथम विनोद कुमार के निर्देश पर पुलिस, वाणिज्य कर व खाद्य सुरक्षा व औषधि प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर बाद की गई इस कार्रवाई में मौके पर अवैध तरह से सड़ी गली सामग्री से पान मसाला तैयार कर उसे प्रचलित ब्रांड के रैपर में भरकर सप्लाई करने के खेल को पकड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान जांच टीम ने पान मसाला बनाने में इस्तेमाल होने वाली तैयार व कच्ची सामग्री का बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। जब्त सामग्री की बाजार कीमत 25 लाख रुपया आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से पान मसाला बनाने वाले स्थान से एक सुरक्षा गार्ड व तीन मजदूरों को पकड़ा। पूछतांछ में इन लोगों ने बताया कि यह अवैध कारोबार अमर यादव नाम का एक ठेकेदार संचालित कर रहा था।

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची एफएसडीए टीम ने बरामद पान मसाले के दो अलग-अलग नमूने सीलबंद कर प्रयोगशाला जांच को भी भेजे हैं।

मचा हडकंप
एसीएम प्रथम विनोद कुमार को एक गोपनीय शिकायत में कैंट के वीवीआईपी आवासीय इलाके में संचालित इस अवैध पान मसाला बनाने के धंधे के बारे में जानकारी मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दोपहर बाद सीओ कैंट, एफएसडीए व वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम के साथ कोठी नंबर 213 में चल रहे इस अवैध धंधे को पकड़ने के लिए छापा मारा।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद एक गार्ड विशाल कुमार व तीन मजदूरों नत्थू लाल, मनोज और मंगली ने भाग निकलने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस बल ने इन्हें धर दबोचा।

जांच के दौरान मौके से सात बोरा अलग-अलग ब्रांड के पाउच में तैयार पान मसाला व पचास किलोग्राम पान मसाला तैयार करने की कच्ची सामग्री के साथ पैकेजिंग से जुड़े कुछ उपकरण व छोटी मशीन भी बरामद हुई। इसकी बाजार कीमत 25 लाख बतायी जा रही है।

एसीएम प्रथम के निर्देश पर पुलिस ने मौके से पकड़े चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। देर शाम पकड़े गए लोगों ने बताया कि यह धंधा अमर यादव नाम का ठेकेदार संचालित करता था और वहीं कोठी के पीछे वाले रास्ते से कच्चा माल लाने के बाद तैयार माल को बाजार में खपाने के लिए लेकर जाता था।

एसीएम प्रथम विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कैंट थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज करा आगे की कार्रवाई पुलिस से करते हुए धंधे में शामिल लोगों की धरपकड़ को निर्देशित किया गया है।


वीवीआईपी हस्तियों की कोठी के बीच
सदर में जिस खाली पड़ी कोठी नबंर 213 में अवैध पान मसाला तैयार कर बेचने का धंधा चल रहा था, उसी के पास वाली कोठी में सपा सरकार से हटाए गए पूर्व खाद्य मंत्री राजा भैय्या का आवंटन है।

इतना ही नहीं इस मकान के पास ही पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कद्दावर मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी व एनआरएचएम घोटाले में फंसे पूर्व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रदीप शुक्ला सहित कई अन्य राजनेताओं व नौकरशाहों को आवंटित कोठियां भी हैं।

ऐसे में उक्त स्थान को पूरी तरह सुरक्षित मान कर ही बीते काफी समय से खाली पड़ी कोठी में अवैध पान मसाला तैयार कर बेचने का धंधा संचालित हो रहा था।

मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस अब उक्त कोठी के वास्तविक आवंटी व आरोपित ठेकेदार अमर यादव के बारे में खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed