{"_id":"124-64230","slug":"Lucknow-64230-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चिनहट उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चिनहट उपकेंद्र पर लोगों का हंगामा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
चिनहट में रविवार रात को ट्रांसफार्मर से गुल हुई बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आधी रात के बाद लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। यह जला ट्रांसफार्मर 15 घंटे के बाद बदला जा सका।
विज्ञापन
इसके अलावा सिंगारनगर एवं राजाजीपुरम ओल्ड इलाके में शाम सात बजे से बिजली बंद है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात 11 बजे चिनहट के सतरिख रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया।
विज्ञापन
इसके कारण रात एक बजे तक बिजली चालू नहीं हुई तो लोग उपकेंद्र पर पहुंचे और ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू करने की मांग को लेकर हंगामा किया।
कर्मियों ने रात को हंगामा करने वालों की अधिकारियों से मोबाइल पर बात कराई और बिजली चालू करने का आश्वासन दिया तब लोग लौटे।
यहां पर सोमवार को दोपहर दो बजे जला ट्रांसफार्मर बदलकर 15 घंटे के बाद बिजली चालू हो सकी। रात दस बजे तक सिंगारनगर एवं ओल्ड राजाजीपुरम का इलाका बिजली संकट की चपेट में रहा।
विज्ञापन
यहां पर जंपर जलने एवं तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। इसके अलावा पेड़ों की छंटाई किए जाने के कारण गोमतीनगर के विकासखंड, फैजाबाद रोड के संजयगांधीपुरम सहित कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रही।