फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irregulaties in wheat distribution in apl catagory

जिसकी फोटो कार्ड पर है उसी को मिलेगा राशन

Fri, 26 Jul 2013 07:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Jul 2013 07:19 AM IST
विज्ञापन
irregulaties in wheat distribution in apl catagory

सस्ती दर के एपीएल कोटे के गेहूं वितरण में गड़बड़ी रोकने को जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन विक्रेताओं के पेंच कसे हैं।

विज्ञापन


इस बाबत गुरुवार को राशन विक्रेताओं के लिए गेहूं वितरण संबंधी नए दिशा निर्देश जारी किया गया है।

नए निर्देश के तहत अब राशन विक्रेता फोटो सत्यापन के आधार पर ही कार्डधारियों को राशन दुकान से सस्ती दर का अनाज वितरित करेंगे। इससे अब कार्डधारी को स्वयं ही आवंटित अनाज लेने राशन की दुकान जाना पड़ेगा। कार्डधारी के अलावा किसी अन्य को राशन मिलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी चंद्रशेखर ओझा ने बताया कि उक्त दिशा निर्देश जारी करने का मुख्य उद्देश्य वास्तविक जरूरतमंदों को सस्ती दर पर आवंटित राशन का गेहूं मुहैया कराना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस तरह की तमाम शिकायतें उजागर हुई है कि राशन विक्रेता बिना कार्डधारी की मौजूदगी के ही महज राशन कार्ड के आधार पर किसी को भी सस्ती दर का गेहूं वितरित करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वास्तविक जरूरतमंदों के हिस्से का गेहूं फर्जी राशन कार्डों के सहारे हड़प किए जाने की आशंका को खत्म करने के लिए ही वितरण में नयी व्यवस्था को लागू करने का निर्देश दिया गया है।

इसके तहत अब विक्रेता को वास्तविक कार्डधारी का फोटो सत्यापन करने के बाद ही गेहूं वितरित करना होगा। इतना ही नहीं आवंटित गेहूं का वितरण अनिवार्य तौर पर नामित पर्यवेक्षक अथवा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों की निगरानी में ही करना होगा।


नामित लोगों में से अगर कोई भी मौके पर उपस्थित नहीं हो पाता तो उस दिन वितरण कार्य नहीं होगा।

इसके साथ ही वितरण में गड़बड़ी रोकने को अब हर राशन विक्रेता को आवंटित-वितरित व बचे स्टाक के बारे में दैनिक अपडेट रिपोर्ट भी स्टाक रजिस्टर में दर्ज कर उसकी जांच नामित पर्यवेक्षक से कराना भी जरूरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed