फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway officer suspended due to fake eft issue

स्कैन कर बना डाली फर्जी ईएफटी

Thu, 18 Jul 2013 10:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
railway officer suspended due to fake eft issue

फर्जी अतिरिक्त किराया टिकट (ईएफटी) पुस्तिका के जरिए वसूली करते रंगे हाथ पकड़े गए मुख्य टिकट निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने विभागीय जांच शुरू कर दी है।

रविवार को मुंबई रेलवे विजिलेंस ने पुष्पक एक्सप्रेस में वसूली करते मुख्य टिकट निरीक्षक एके बाली को गिरफ्तार किया था। उनसे स्कैन कर फर्जी ईएफटी पुस्तिका तैयार कर ली थी।

एके बाली उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में तैनात है। विजिलेंस ने ईएफटी पुस्तिका जब्त कर एके बाली को जीआरपी कानपुर के हवाले कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इधर लखनऊ मंडल प्रशासन ने एके बाली के अब तक के सरकारी खजाने में जमा हुए जुर्माने और उसकी ड्यूटी के बारे में वाणिज्य अनुभाग से जानकारियां मांगी हैं।

साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है, कि नासिक से छपने वाली ईएफटी को स्कैन करवाकर उनका इस्तेमाल और कितने टीटीई कर रहे हैं।

मंडल प्रशासन ने कम रेलवे राजस्व वाले टीटीई की सूची भी तैयार करने के आदेश दिए हैं। उधर विजिलेंस के छापे के बाद पुष्पक एक्सप्रेस में टिकट परीक्षकों की संख्या घट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed