फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ritered armyman shot a property dealer

रिटायर्ड फौजी ने घर बुलाया और उड़ा दिया

Thu, 18 Jul 2013 02:20 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 02:20 PM IST
विज्ञापन
ritered armyman shot a property dealer

कैंट क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी ने बुधवार दोपहर अपने परिचित स्कूल संचालक और प्रॉपर्टी डीलर को प्लॉट की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में घर बुलाया।

विज्ञापन


वहां किसी बात को लेकर झगड़े में उसने स्कूल संचालक पर फायरिंग कर दी। खून से लथपथ लाश पोर्च में फेंक खुद को घर में कैद कर लिया।

वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तो रिटायर फौजी ने फायरिंग करके उन्हें भी ललकारा। करीब ढाई घंटे के ड्रामे के बाद भाई की पहल पर उसने वारदात में इस्तेमाल रायफल समेत आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


फौजी की पत्नी ने किया था फोन
सीओ कैंट बबिता सिंह ने बताया कि आदर्शनगर निलमथा निवासी रिटायर्ड फौजी चंद्रभान सिंह उर्फ पुतानी की पत्नी निशा ने बुधवार दोपहर दुर्गापुरी के स्कूल संचालक व प्रॉपर्टी डीलर राजेश सिंह को एक प्लॉट के सिलसिले में घर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश दोपहर 12 बजे बाइक से उसके घर पहुंचा। इसी बीच निशा दवा लेने चली गई। घर में अकेले चंद्रभान ने उसे कमरे में बुलाया। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

और तान दी रायफल
इस बीच तमतमाए चंद्रभान ने अपनी लाइसेंसी रायफल निकाल ली। उसके इरादे भांप राजेश बाहर की तरफ भागा, लेकिन चंद्रभान ने उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए। खून से लथपथ शव घसीट कर पोर्च में डाला और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया।


गाली-गलौज व फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर में एसओ कैंट मो. जहीर खान व एसआई शिवनारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पोर्च में खून से लथपथ पड़े राजेश को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।

सूदखोरी का भी आरोप
राजेश के परिवार ने पुलिस को जानकारी दी कि, आरोपी चंद्रभान सिंह सेना से रिटायर होने के बाद प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ सूदखोरी भी करता है। लाइसेंसी रायफल दिखाकर कर्जदारों को धमकाकर ब्याज पर ब्याज वसूलता है।

राजेश से भी उसका लेनदेन का विवाद था। इसके चलते दबंग चंद्रभान ने उसे घर बुलाकर गोली से उड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed