{"_id":"5fedeb1b8ebc3e08c216184a","slug":"971-new-corona-positive-in-up-recovery-rate-96-13-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 971 नए कोरोना पॉजिटिव, ठीक होने की दर 96.13 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 971 नए कोरोना पॉजिटिव, ठीक होने की दर 96.13 प्रतिशत
Thu, 31 Dec 2020 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बृहस्पतिवार को 971 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं यूके स्ट्रेन का अभी तक नया कोई मरीज सामने नहीं आया है। मेरठ और गौतम बुद्ध नगर के जो दो मरीज यूके स्ट्रेन के मिले हैं, दोनों मामले लक्षणविहीन हैं। दोनों संक्रमित लोगों की जांच उनके यूके से आने के लगभग 10 दिन बाद की गई थी।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 14260 एक्टिव संक्रमण के मरीज हैं। इनमें से 6337 होम आइसोलेशन में हैं और 1275 मरीज निजी चिकित्सालयों में अपना इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 563278 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय मरीजों के ठीक होने की दर 96.13 प्रतिशत हो गई है। अब तक प्रदेश में संक्रमण से कुल 8364 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर लगभग 1.43 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 149823 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 23943169 नमूनों की जांच की जा चुकी है।