फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   97 migrant workers found positive in UP on Sunday

यूपीः संक्रमित प्रवासियों का हुजूम बढ़ा रहा कोरोना का ग्राफ, रविवार को 97 प्रवासी मिले पॉजिटिव

Sun, 17 May 2020 11:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
97 migrant workers found positive in UP on Sunday
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

घर लौटने की फिक्र में प्रवासी मजदूरों का हुजूम कोरोना भी संग ला रहा है। सूबे के कई जिलों में बड़ी संख्या में लोग मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली आदि महानगरों से लौट रहे हैं। सभी की जांच में रोजाना ही नए मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 68, शुक्रवार को 76, शनिवार को 83 और रविवार को सर्वाधिक 97 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले तो हड़कंप मच गया। अगर सामुदायिक संक्रमण बढ़ा तो स्थिति कितनी भयावह होगी इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


गोरखपुर और बस्ती मंडल में रविवार को 20 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों मंडलों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 184 हो गई है। देवरिया में 5, बस्ती में 4, महराजगंज में 2, सिद्धार्थनगर में 7 और संतकबीरनगर में 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों मंडलों में अब तक चार व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। यहां बड़ी संख्या में मुंबई से आए प्रवासियों ने कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ा दिया हैं। बलिया में रविवार को दो और कोरोना संक्रमित प्रवासी मिलने से अब यहां कुल संख्या 12 हो गई है। दोनों के गांवों को जिला प्रशासन ने कंटेंनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन


कुशीनगर में रविवार को फिर दो प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले। दोनों रिश्तेदार हैं और ये एक ही ट्रक से मुंबई से लौटे थे। डीएम ने दोनों गांवों को सील कर पूरी तरह सैनिटाइजर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में रविवार को तीन केस मिले जिसमें एक प्रवासी भी पॉजिटिव निकला। वहीं कन्नौज में मुंबई से लौटे एक युवक में कोरोना के लक्षण मिले हैं। संक्रमित युवक 14 मई को मुंबई से लौटा था। गांव में अब तक तीन कोराना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। उधर हरदोई में चार और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार को भी यहां सात प्रवासी संक्रमित मिले थे। औरैया में गुरुग्राम और अहमदाबाद से आईं दो महिलाओं में कोरोना संक्रमण मिला है। दोनों 14 मई को पिकअप वाहन से गुरुग्राम से फफूंद आई थीं। जिले में अब तक 10 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है।

लखीमपुर खीरी में कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को 10 और पॉजिटिव केस सामने आए जबकि नौ संक्रमित दूसरे राज्यों से आए हैं। वहीं पीलीभीत में आठ और शाहजहांपुर में दो प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं।


अलीगढ़ में बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात से आए प्रवासियों में कुल दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रविवार को हाथरास, मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मैनपुरी में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर आए लेकिन जांच में एक भी संक्रमित नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed