{"_id":"6ab98ba9297f5435fe039c0b","slug":"9665-lakh-was-transferred-from-the-elderly-person-to-bank-accounts-in-jharkhand-and-assam-lucknow-news-c-13-lko1070-1939582-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वृद्ध से झारखंड और आसाम की बैंक में ट्रांसफर कराए थे 96.65 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वृद्ध से झारखंड और आसाम की बैंक में ट्रांसफर कराए थे 96.65 लाख रुपये
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने इंदिरानगर निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी आदेश कुमार यादव को डिजिटल अरेस्ट रख 96.65 लाख रुपये झारखंड और असम के बैंक में ट्रांसफर कराए थे। साइबर क्राइम पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने 55 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि आरोपियों ने रकम अपने खाते में रकम ट्रांसफर होते ही 35.65 लाख रुपये निकाल लिए थे। ठगों के खाते में सिर्फ 61 लाख रुपये ही बचे थे। इसी में से 55 लाख फ्रीज हुए हैं। जालसाजों ने आदेश को अपना शिकार बनाने के लिए तीन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। पुलिस की एक टीम तीनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर ठगाें की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। वहीं, बचे हुए छह लाख रुपये फ्रीज कराने के लिए बैंकों से संपर्क कर रही है। असम और झारखंड स्थित जिन लोगों के खाते में ठगी की रकम भेजी गई है पुलिस उन बैंकों से संपर्क कर खाताधारकों का ब्योरा भी जुटा रही है। जल्द ही पुलिस की दो टीमें दोनों राज्यों में रवाना की जाएंगी। पुलिस जल्द ही ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
ये है मामला
इंदिरानगर आदेश के पास 17 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे ठग ने कॉल की थी। आरोपी ने खुद को ईडी में अधिकारी बताया था। उन्हें गिरफ्तारी का भय दिखा कर आरोपियों ने आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 96.65 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पीड़ित ने 26 सितंबर को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी।