{"_id":"5cbdf71bbdec2214586c5666","slug":"91555953435-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते समय दूल्हे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय दूल्हे ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोते समय दूल्हे की मौत, बारात की जगह निकली अर्थी
गोंडा। दुर्गोड़वा गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की शादी रगड़गंज के निधि तिवारी पुरवा बड़नापुर में तय हुई थी। सोमवार को बारात जानी थी। परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार बारात की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच ग्राम प्रधान का बेटा सोने चला गया। मगर वह दोपहर तक सोकर नहीं उठा, परिवार के लोग दूल्हे को सजाने का समय होने के कारण उसे जगाने पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव के रहने वाले राज बहादुर तिवारी इसी गांव के ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने अपने 22 वर्षीय बेटे पिंटू तिवारी की शादी थाना तरबगंज क्षेत्र के रगड़गंज के बड़नापुर गांव के मजरे निधि तिवारी पुरवा के रहने वाले हरिश्चंद तिवारी की बेटी संगीता तिवारी के साथ तय की थी।
विज्ञापन
सोमवार को पिंटू व संगीता को सात फेरों में बंधना था। यहां पिंटू के परिवार में बरात की तो संगीता के परिवार में जयमाल समेत सात फेरों के लिए मंडप सजाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पिंटू सोने चला गया।
दोपहर तक वह सोकर नहीं उठा। इधर दूल्हे को सजाने का समय हो गया तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। मगर तब तक सोते समय उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
वाले ग्राम प्रधान राज बहादुर तिवारी ने बेटे पिंटू तिवारी को गांव के एक बागीचे में मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव के लोगों के साथ ही रिश्तेदार व संबंधी ग्राम प्रधान को ढांढस बंधाते रहे।