{"_id":"5c2f9fbebdec22570c2f22b8","slug":"91546624958-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी ने किया सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी ने किया सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति ईरानी ने किया सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन
गौरीगंज। एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर बाद अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन किया। जिले में सीटी स्कैन सेंटर संचालित होने से अब लोगों को जहां दूसरे जनपदों का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी वहीं मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा मिल सकेगी।
एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी ने संयुक्त जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन सेंटर का उद्घाटन किया। लोगों की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित कराने की पहल की थी। स्मृति ने कहा कि अब जिले के लोगों को इस सुविधा के लिए बाहर नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे व डायलिसिस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि यहां आने वाले लोगों को निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।
मरीज को अस्पताल से सिर्फ एक रुपये की पर्ची बनवानी होगी। इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, डीएम शकुंलता गौतम, एसपी अनुराग आर्य, एडीएम ईश्वरचंद्र, एएसपी बीसी दुबे के अलावा महिला मोर्चा की गोविंद सिंह, दलजीत सिंह, आशा वाजपेई व उपमा सरोज समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।