फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सिंचाई विभाग में दुबारा होगी जिलेदारी अर्हकारी परीक्षा

सिंचाई विभाग में दुबारा होगी जिलेदारी अर्हकारी परीक्षा

Sun, 30 Dec 2018 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में दुबारा होगी जिलेदारी अर्हकारी परीक्षा
सिंचाई विभाग में दोबारा होगी जिलेदारी अर्हकारी परीक्षा
विज्ञापन

- नवंबर में हुई परीक्षा में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद सरकार का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। सिंचाई विभाग में जिलेदारी अर्हकारी परीक्षा दोबारा होगी। नवंबर में हुई परीक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। इस संबंध में सिंचाई मंत्री ने सिंचाई मुख्यालय को निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला ने सिंचाई विभाग में जिलेदार के पदों पर प्रमोशन के लिए हुई विभागीय परीक्षा में बड़े पैमाने पर घपले की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इन पदों के लिए 13 नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा सींच पर्यवेक्षक से जिलेदार के पद पर प्रमोशन के लिए होती है। परीक्षा के लिए इस बार कुल 529 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 318 सींच पर्यवेक्षक उत्तीर्ण, जबकि 172 अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। 37 सींच पर्यवेक्षक परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं, दो आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले ही 14, 15 और 16 नवंबर को इंटरव्यू लिया गया। गौरतलब है कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार, समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जा सकता है। जिन पदों के लिए इंटरव्यू होता है, वहां भी लिखित परीक्षा का नतीजा आने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जाती है। लेकिन इस मामले में नियम का पालन नहीं किया गया। इतना ही नहीं 26 नवंबर को परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें परीक्षा समिति में शामिल एक अधिकारी रिश्वत में मिले रुपये गिनते हुए दिख रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने रिजल्ट रोकते हुए जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


वर्जन..
नवंबर में हुई जिलेदारी अर्हकारी परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा को नए सिरे से कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मपाल सिंह, सिंचाई मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed