फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   झमाझम बारिश, जलभराव से जूझे लोग

झमाझम बारिश, जलभराव से जूझे लोग

Tue, 03 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश, जलभराव से जूझे लोग
रायबरेली। जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे पूरे शहर में जलभराव हो गया। तेज बरसात होने से दुकानों से लेेकर लोगों के घरों तक पानी भर गया। शहर में हर तरफ जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोग पानी से होकर गुजरे। आवागमन के दौरान कई लोग तो फिसलकर गिर पड़े। शहर ही नहीं, बल्कि देहात क्षेत्रों में भी खूब बारिश हुई। बरसात के कारण मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों की गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव के कारण मुश्किलें भी बढ़ गईं। खासकर शहर में हुए जलभराव ने नगर पालिका के अफसरों की तैयारियों की पोल खोल दी। जाहिर है कि पानी की निकासी की व्यवस्था के नाम पर अफसरों ने खानापूर्ति की, जिससे पूरे शहर में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घंटा हुई बारिश से शहर में हर तरफ पानी भर गया। जिला अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट, बस स्टेशन चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल रोड समेत अन्य स्थानों पर दुकानदारों की दुकानों तक पानी भर गया। इससे दुकानदारों को दुकान से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जलभराव होने से लोगों को पानी से होकर गुुजरना पड़ा। कई स्थानों पर पर पानी भरा होने से लोगों के जूते, मोजे, कपडे़ भीग गए। यही नहीं शहर क्षेत्र के कहारों का अड्डा, सर्वोदय नगर, खालीसहाट, किला बाजार आदि इलाकों में पानी लोगों के घरों के बाहर भर गया। जलभराव से पूरा शहर जूझा, लेकिन पालिका के अफसरों की ओर से पानी निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इतना जरूर रहा कि बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शहर के अलावा महराजगंज, बछरावां, परशदेपुर आदि क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। देहात क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


जलनिकासी की व्यवस्था न होने से दिक्कत
सबसे ज्यादा जलभराव जिला अस्पताल में रहा। पूरे चौराहे पर पानी ही पानी दिख रहा था। इससे दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। दवा व्यवसायी संजय अग्निहोत्री, शुभम मिश्रा, दीपक रस्तोगी, अनुज कुमार का कहना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती है। इससे बारिश में चौराहे पर पानी भर जाता है। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों की करा दी गई सफाई
बारिश में जलभराव से निपटने के लिए पहले ही नालों की सफाई करा दी गई है। यदि कहीं पर जलभराव की समस्या है तो उसे पालिका कर्मियों को भेजकर समस्या को दूर कराया जाएगा। पूरे प्रयास हैं कि शहर में जलभराव की समस्या से नागरिकों को परेशान न होना पड़े।
- मुशीर अहमद, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed