फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आइए रक्तदान कर बनें महादानी

आइए रक्तदान कर बनें महादानी

Mon, 11 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आइए रक्तदान कर बनें महादानी
आइए रक्तदान कर बनें महादानी
विज्ञापन



फैजाबाद। किसी का जीवन बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। रक्तदान के महायज्ञ में आपकी आहुति किसी को नया जीवन दे सकती है। भ्रांतियों को दूर करते हुए, संकोच छोड़कर जो लोग रक्तदान करते हैं, वो परमार्थ का फल पाते हैं।


इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला फाउंडेशन और यश पेपर मिल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को यश पेपर मिल में मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान कार्यक्रम में शिरकत करने वालों का अमर उजाला कार्यालय में सोमवार से पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन



अपने सामाजिक दायित्वों के तहत अमर उजाला फाउंडेशन और यश पेपर मिल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून को यश पेपर मिल में मेगा शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए फैजाबाद मंडल के आयुक्त मनोज मिश्र और डीआईजी ओंकार सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।


साथ ही रक्तदान कर महादानियों में अपना नाम पंजीकृत कराने वाले युवाओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेेंगे।


यश पेपर मिल में आयोजन को लेकर गौतम घोष, पवन यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नवीना जॉन, जुबी अहमद की टीम पंजीकरण के लिए लगाई गई है। रक्तदान करने के लिए मोबाइन नंबर 7800008308 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed