{"_id":"5ae357974f1c1b320a8b6cd0","slug":"91524848535-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ तारून व एसएचओ हैदरगंज को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ तारून व एसएचओ हैदरगंज को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के आरोप में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी तारून और हैदरगंज के एसएचओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कहा कि शिकायतों के डिफाल्टर होने के पूर्व हर हाल में निस्तारित किया जाना चाहिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा में डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों में रुचि न लेने, गुणवत्तापरक निस्तारण न करने एवं स्वेच्छाचारी आख्या अपलोड न कराने के कारण बीडीओ तारून श्रीकृष्ण और एसएचओ हैदरगंज रामचंदर सरोज को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। कहा कि जिले में सर्वाधिक डिफाल्टर शिकायतें डीपीआरओ के स्तर पर 73, परियोजना निदेशक स्तर पर 24, सीएमओ के स्तर पर 24, एसडीएम बीकापुर स्तर पर 19 और एसडीएम मिल्कीपुर के स्तर पर छह हैं। कहा कि जनपद में कुल 544 प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में हैं, यह गंभीर स्थिति है। इससे जनपद की रैंकिंग खराब होगी। शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 207 शिकायतें डिफाल्टर हैं यह बेहद ही चिंताजनक है। कहा कि संबंधित सभी प्रकरणों को शीघ्र ही निस्तारित न करने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने शिकायतों के डिफाल्टर होने से पहले निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही आख्या अपलोड करने से पहले पढ़कर स्वयं देखने व गुणवत्तापूर्ण आख्या अपलोड करने तथा शिकायतकर्ता से स्वयं फीडबैक लेने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी के लिए डीएम कार्यालय में कौशल श्रीवास्तव से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन, जिला विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अफसर मौजूद थे।