फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रोडवेज बस ने दो युवकों को रौंदा

रोडवेज बस ने दो युवकों को रौंदा

Thu, 12 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने दो युवकों को रौंदा
कटराबाजार (गोंडा)। कटराबाजार-गोंडा मार्ग पर कटरा के पास रोडवेज बस ने गुरुवार को बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही युवकों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

कटराबाजार थाना क्षेत्र के गौरवा कला गांव के मजरा बगियातर पुरवा निवासी जगत नारायन शुक्ल ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र पवन कुमार शुक्ल उर्फ रामू (22) व इसी थाना क्षेत्र के देवापसिया के मजरा नया पुरवा निवासी मिट्ठू लाल दीक्षित का पुत्र राम निरंजन दीक्षित (20) दोनों गोंडा स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में पहले कोर्स करते थे। कोर्स पूरा हो गया था। अब दोनों वहीं एससीपीएम पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग होम में ड्यूटी करते थे। जगत नारायन के मुताबिक गुरुवार की सुबह पवन कुमार शुक्ल व राम निरंजन दीक्षित दोनों बाइक से घर आ रहे थे। जब वे कटरा बाजार-गोंडा मार्ग पर कटरा के पास पहुंचे, तभी कटरा बाजार की ओर से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने दोनों युवकों पवन कुमार शुक्ल (22) व राम निरंजन दीक्षित (20) को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पवन कुमार शुक्ल व राम निरंजन दीक्षित के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों युवकों के परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाती जान
दो युवकों की जान चली गई, लेकिन दोनों युवक यदि हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच सकती थी। बताया जाता है कि दोनों युवक गोंडा से बाइक से घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट पहनने के लिए शासन इसीलिए जोर दे रहा है कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो तो हेलमेट सुरक्षा कवच का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी बुढ़ापे की लाठी तो उजड़ गया सुहाग
दुर्घटना में मृतक पवन कुमार शुक्ल उर्फ रामू अपने पिता जगत नारायन शुक्ल का इकलौता बेटा था। बड़ी बेटी है और उसका विवाह हो चुका है। इकलौते बेटे के इस तरह दुनिया छोड़ जाने से बाप दहाड़े मार-मार कर बिलखता रहा। उसने कहा कि उसके बुढ़ापे की लाठी तो टूट गई। अब किसी प्रकार का सहारा नहीं बचा। जिंदगी कैसे गुजरेगी, नहीं पता। दूसरा युवक राम निरंजन दीक्षित की अभी करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसके आठ माह का बेटा है। उसकी पत्नी पूनम दहाड़े मारकर बिलख रही थी। आठ माह के बेटे के सिर से बाप का साया छिन गया तो पूनम का सुहाग उजड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed