{"_id":"5aca63be4f1c1be76b8b4722","slug":"91523213246-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे के स्टे वायर में उतरा करंट, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे के स्टे वायर में उतरा करंट, बालिका की मौत
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंभे के अर्थिंग तार में उतरा करंट, बालिका की मौत
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को खंभे के अर्थिंग तार में करंट उतरने से एक बालिका की मौत हो गई। घटना पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हुई है।
इससे खफा ग्रामीणों ने गांव में ही नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस और क्षेत्रीय विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष गांव पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों और परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
सलोन के मोहल्ला पैगंबरपुर पश्चिमी निवासी अलिसा (5) पुत्री गोपाल जोशी रविवार शाम चार बजे घर के समीप हैंडपंप से नित्यक्रिया के लिए पानी भरने गई थी।
इस दौरान हैंडपंप के निकट लगे खंभे के अर्थिंग तार में करंट उतर आया। चपेट में अलिसा आ गई। परिवारीजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पोल में लगे अर्थिंग तार में करंट उतर रहा था।
इसकी शिकायत कई बार कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वहीं क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी और नगर पंचायत अध्यक्ष अशफाक चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि मासूम की जान चली गई और पावर कॉर्पोरेशन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विधायक ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर विधायक ने 10 हजार और पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 12 हजार की आर्थिक सहायता परिवारीजनों को दी।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सलोन उपखंड अधिकारी प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जानकारी हुई है।
पीड़ित परिवार को तत्कालीन सहायता दी गई है। जांच के बाद परिवार को दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की सहायता दिलाई जाएगी।