{"_id":"5ab9397f4f1c1b21578b6b4b","slug":"91522088319-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सपा नेता ने परिचालक को जड़ा थप्पड़, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सपा नेता ने परिचालक को जड़ा थप्पड़, हंगामा
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सपा नेता ने परिचालक को जड़ा थप्पड़, हंगामा
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम सफारी में बस की टक्कर लगने से खफा महिला सपा नेता ने परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने बस स्टेशन चौराहे पर बसें खड़ी करके चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
इससे चौराहे पर जाम लग गया और वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह मामला शांत कराया। एक घंटे से ज्यादा समय तक बसों का चक्काजाम रहा।
परिचालक और महिला सपा नेता ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बस स्टेशन चौराहे पर सोमवार शाम छह बजे रोडवेज बस और सफारी में टक्कर हो गई। इस पर सफारी में सवार सपा नेता जूही और बस के परिचालक शैलेंद्र प्रताप सिंह के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
परिचालक का आरोप है कि, जूही ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। परिचालक की पिटाई की सूचना से अन्य रोडवेज कर्मी भड़क गए। सभी ने चौराहे पर रोडवेज बसें आड़ी-तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया।
कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर सदर कोतवाल अशोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोडवेज कर्मियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
इसके बाद बसों का आवागमन शुरू हो सका। वहीं, जूही का आरोप है कि परिचालक ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर घटना के बारे में पूछताछ की।
सूचना पर बस स्टेशन के अधीक्षक अशोक त्रिपाठी भी कोतवाली पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि, परिचालक और सपा नेता जूही ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने बताया कि जूही सिंह उनकी पार्टी में कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि, रोडवेज बस परिचालक के साथ जूही के मारपीट करने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी।