फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   9 members of thokia gang sentenced to death

नरसंहार की वो कहानी, जिसमें 9 डाकुओं को फांसी

Sat, 27 Feb 2016 11:04 PM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
9 members of thokia gang sentenced to death

बहुचर्चित बगैंहा सामूहिक नरसंहार कांड में 13 साल बाद शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाया। इसमें नौ लोगों को फांसी एवं दो को सश्रम आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की गई है। साक्ष्य के अभाव में अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों में कुख्यात डाकू ठोकिया एवं चुन्नी पटेल समेत आधा दर्जन की मौत हो चुकी है। भरतकूप चौकी क्षेत्र के घुरेटनपुर ग्राम पंचायत के बगैंहा के ओमनाथ पटेल का पुरवा में डाकू अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया ने अपने पांच दर्जन साथियों के साथ 17 जुलाई 2003 को तड़के धावा बोल दिया।
विज्ञापन


गहरी नींद में सो रहे लोग कुछ समझ पाते, तब तक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। डकैतों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कई घरों के दरवाजे बंद कर आग लगा दी थी।

इसमें झुलसने से ओमनाथ के परिवार के रामकिशोर, चुन्नी देवी, मासूम छोट व गीता के साथ ही दुंगवा के बड़का कोल और कुटवादा गर्ग की मौत हो गई थी। इसके अलावा आठ लोग बुरी तरह झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें किसे मिली क्या सजा

9 members of thokia gang sentenced to death

कई जानवरों ने भी झुलसने से दम तोड़ दिया था। इस मामले में ओमनाथ के भतीजे राजू पटेल ने डाकू ठोकिया, डाकू शंकर केवट, डाकू गुड्डा पटेल व डाकू चुन्नी पटेल समेत 18 नामजद एवं 26 अज्ञात के खिलाफ सामूहिक हत्या का मामला दर्ज कराया था।

विवेचना के दौरान डाकू ठोकिया समेत आधा दर्जन आरोपियों की मौत हो गई। बचे 13 आरोपियों में 11 को अदालत ने दोषी मानते हुए 13 साल बाद 19 जनवरी 2016 को जेल भेज दिया था।

इसमें राजा पांडेय उर्फ बुद्धविलास व अशोक पटेल को दोषमुक्त कर दिया था। शुक्रवार को अपर सत्र न्यायधीश/स्पेशल डकैती जज पीके श्रीवास्तव ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

कोर्ट ने नौ को फांसी व दो को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला सुनने के लिए कटघरे में सभी आरोपी मौजूद रहे। सजा के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को बांदा जेल भेज दिया।

इनको मिली फांसी
राममिलन उपाध्याय, हीरामणि, कल्लू पटेल, बद्री प्रसाद, रामानंद उर्फ दादू , भूरालाल, हीरालाल, सुभाष गर्ग व महेश्वरी पटेल।

इन्हें ये हुई आजीवन कारावास
मंदी प्रसाद व कमलेश पटेल

आरोपी हुए बरी
बुद्धविलास पांडेय व अशोक पटेल

विवेचना के दौरान मृत आरोपी
डाकू अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया, चुन्नी पटेल, शंकर केवट, गुड्डा पटेल, बेटा गर्ग व लखना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed