फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nine corona infected along with doctor and paramedical staff

लखनऊ: डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ समेत नौ कोरोना की चपेट में

Mon, 18 May 2020 11:42 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
nine corona infected along with doctor and paramedical staff
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में रविवार को नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक डॉक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ, एक एंबुलेंस ईएमटी, दो मुंबई से लौटे प्रवासी और दो कैसरबाग के निवासी शामिल हैं। वहीं मौलवीगंज निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 312 हो गई है। जबकि राजधानी के मूल निवासी मरीजों की संख्या 228 हो गई है। डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद बीकेटी का रामसागर मिश्रा अस्पताल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


यहां के 32 मरीजों को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया गया है। इसी तरह एंबुलेंस चालक के पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ कार्यालय भी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

राजधानी में मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के पॉजिटिव आने के बाद अन्य एंबुलेंस कर्मियों में भी दहशत है। वह सीएमओ कार्यालय से जुड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरबाग में मरीजों की संख्या हुई 64

ऐसी स्थिति में सीएमओ ऑफिस में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में भी खौफ है। दूसरी तरफ  आरएसएम अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद राजधानी के सभी  अस्पतालों में पीपीई किट पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

कैसरबाग सब्जी मंडी में रविवार को दो नए मरीज पाए गए हैं। इन दोनों के परिवार के एक-एक सदस्य पहले से पॉजिटिव हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। यहां कुल मरीजों की संख्या 64 हो गई है।

इसी तरह कैसरबाग सब्जी मंडी से चंद कदम दूर मौलवीगंज निवासी एक महिला को पेट से संबंधित दिक्कत थी। वह निराला नगर स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाने गई थी, जहां उन्हें कोरोना की जांच  कराने की सलाह दी गई। राजधानी के निजी पैथोलॉजी में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बंद किए गए रामसागर अस्पताल के स्टाफ की हुई थी जांच
बंद किए गए राम सागर मिश्रा अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए हरदोई के मल्लावा सीएचसी की चिकित्सक, संडीला और बेहंदर सीएचसी की नर्सिंग कर्मी की ड्यूटी लगी थी।

एक मई से 14 मई तक ड्यूटी पूरा करने के बाद 15 को इनकी जांच कराई गई। 16 मई को देर रात इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें लोहिया संस्थान के शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सीएमओ ऑफिस 24 घंटे के लिए बंद

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 108 एंबुलेंस में तैनात टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे सीएमओ कार्यालय में हड़कंप है। कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है।

एंबुलेंस कर्मी की ड्यूटी चारबाग में थी लेकिन उसे कुछ समय के लिए सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किया गया था। 29 साल का यह युवक बहराइच का मूल निवासी है। वह सीएमओ कार्यालय भी आया था।

ऐसी स्थिति में सीएमओं ऑफिस में इस एंबुलेंस कर्मी के संपर्क में आने वाले डॉक्टर और स्टाफ  को क्वारंटीन किया जा रहा है। सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे के लिए ऑफिस बंद कराया गया है।

सैनिटाइज करवाने के बाद इसे मंगलवार को खोला जाएगा। एंबुलेंस कर्मी के साथ आने जाने वाले सभी कर्मियों की लिस्ट बनाई जा रही है। सोमवार को इनकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई होगी।

12 प्रवासी मजदूर मिल चुके हैं पॉजिटिव

आलमबाग के निकट मुंबई से लौटे दो प्रवासी लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक मलिहाबाद का निवासी है तो दूसरी आशियाना के रुचि खंड निवासी महिला है। वह मुंबई से लौटी थी।

आलमबाग बस स्टैंड पर 15 मई को इसकी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। राजधानी में प्रवासी मजदूरों के पॉजिटिव पाए जाने की संख्या 12 हो गई है।

239 सैंपल की आज आएगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 239 लोगों के नमूने एकत्र किए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed