फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8.81 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of giving distributorship

Lucknow News: डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा देकर व्यापारी से 8.81 लाख ठगे

Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
8.81 lakhs were cheated from a businessman on the pretext of giving distributorship
डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा देकर व्यापारी से 8.81 लाख ठगे
लखनऊ। बिजनौर थाने में बाराबंकी निवासी शक्ति कुमार गुप्ता ने किसान इंडिया प्लस के एमडी मित्रसेन यादव, सेल्स मैनेजर आनंद यादव और महिला कर्मी शालिनी श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि किसान इंडिया प्लस की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा उनसे 8.81 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक शक्ति इंडिया मार्ट पर सरसों का तेल और रिफाइंड की सप्लाई के लिए विक्रेता तलाश रहे थे। 24 फरवरी 2024 को उनके पास अंजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता शालिनी ने खुद को इंडिया प्लस का कर्मचारी बताया। शालिनी ने कहा कि उनका ऑफिस बिजनौर में है। इसके बाद किसान इंडिया प्लस के सेल्स मैनेजर आनंद यादव और एमडी मित्रसेन ने उनसे कई बार संपर्क किया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने तेल व रिफाइंड की सप्लाई लेने के लिए कहा। गारंटी दी कि माल में गड़बड़ी नहीं होगी। झांसे में आकर शक्ति ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले ली और 8.82 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोपियों ने उनको 2.93 लाख का तेल दिया। पता चला कि उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। शक्ति ने व्यवसाय बंद कर आरोपियों से रकम वापस करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed