{"_id":"5d7b444e8ebc3e0173476982","slug":"84-lakh-people-in-up-suffering-from-depression-related-mental-problems-kgmu-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 84 लाख लोग तनाव से जुड़ी मानसिक समस्याओं के शिकार : केजीएमयू सर्वे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 84 लाख लोग तनाव से जुड़ी मानसिक समस्याओं के शिकार : केजीएमयू सर्वे रिपोर्ट
Fri, 13 Sep 2019 12:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव से बचना है तो छह से आठ घंटे की नींद लें और परिवार और दोस्तों से मिलते रहें। उनसे बात करते रहें। कोई परेशानी हो तो उनसे तुरंत सांझा करें। यह बात बृहस्पतिवार को किंग जाॅर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय यानी केजीएमयू के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पीके दलाल ने कही। वह मानसिक चिकित्सा विभाग के जरिये प्रदेश की सामुदायिक प्रतिनिधि जनसंख्या में तनाव एवं तनाव से मुकाबला विषय पर हुए सर्वेक्षण की प्रसार कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कार्यशाला में तनाव को लेकर हुए एक सर्वे रिपोर्ट रखी। रिपोर्ट के मुताबिक, देश की करीब 5 करोड़ की आबादी किसी न किसी प्रकार के मानसिक तनाव से ग्रस्त है। उत्तर प्रदेश में 84 लाख लोग इसी प्रकार से तनाव से जुड़ी मानसिक समस्या से घिरे हुए हैं।
इन बातों का भी रखें ख्याल
विज्ञापन
उन्होंने कार्यशाला में तनाव को लेकर हुए एक सर्वे रिपोर्ट रखी। रिपोर्ट के मुताबिक, देश की करीब 5 करोड़ की आबादी किसी न किसी प्रकार के मानसिक तनाव से ग्रस्त है। उत्तर प्रदेश में 84 लाख लोग इसी प्रकार से तनाव से जुड़ी मानसिक समस्या से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
इन बातों का भी रखें ख्याल
- जरूरत हो तभी सोशल मीडिया पर जाएं।
- दिनचर्या के काम खुशी और उत्साह से करें।
- सूरज की रोशनी में टहलें, एक्सरसाइज करें।