फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   836 new cases, four deaths in UP, number of active patients crosses five thousand

यूपी में 836 नए केस, चार की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हजार पार

Thu, 25 Mar 2021 10:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Mar 2021 10:26 PM IST
सार

-165 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया
-राजधानी लखनऊ में 237 मरीज मिले

विज्ञापन
836 new cases, four deaths in UP, number of active patients crosses five thousand
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self

विस्तार

यूपी में गुरुवार को 836 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि चार की मौत हुई है। 165 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5049 हो गई है। जबकि 8773 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


यूपी में कोरोना संक्रमण लगतार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ में 237 मरीज मिले हैं। इसके बाद नंबर दो पर वाराणसी है। जहां 60 मरीज मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 42, गाजियाबाद में 39, कानपुर नगर में 33, गौतमबुद्ध नगर में 30, सहारनपुर में 29, मेरठ में 26, मुजफ्फर नगर में 25 मरीज मिले हैं। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर में 01-01 मरीज की मौत हुई है। प्रदेश के 68 जिलों में अब तक संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 5000 पार कर गई है। बृहस्पतिवार को एक्टिव मरीज बढ़कर 5049 हो गए हैं। यह स्थिति 2020 में जून के अंतिम सप्ताह में आई थी। 27 जून 2020 को अधिकतम 817 नए मरीज मिले थे। इसके साथ ही एक्टिव मरीज भी पांच हजार  पार को गए थे। अब 2021 में 25 मार्च को 836 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना की स्थिति
कुल मरीज मिले- 6,10,273
संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हुए- 596451
कुल टेस्ट - 34115701
बुधवार को टेस्ट- 143087

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed