फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   833 Student left exam on very first day

मदरसा बोर्ड : सख्ती के चलते पहले दिन 833 ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 15 May 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
833 Student left exam on very first day
राजधानी में मदरसा बोर्ड की मुंशी-मौलवी, सेकेंडरी, आलिम, सीनियर सेकंडरी, कामिल और फाजिल वार्षिक परीक्षाएं शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुईं।
विज्ञापन

छह परीक्षा केंद्रों पर अफसरों के निरीक्षण के बीच दो पालियों में हुईं परीक्षाओं में पहले दिन विद्यार्थियों ने परशियन और अरेबिक विषय की परीक्षा दी।
छह परीक्षा केंद्रों में दोनों पालियों में 3767 मदरसा परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सख्ती के चलते 2934 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 833 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पाली में 1799 पंजीकृत विद्यार्थियों में 1241 और दूसरी पाली में 1968 में 1693 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
पहले दिन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार के साथ ही मदरसा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार जावेद और बोर्ड रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने परीक्षा केंद्र मदरसा दारुल उलूम वारसिया गोमती नगर, मदरसा लखनऊ कैम्ब्रिज स्कूल चांदन, मदरसा सुल्तानुल मदारिस चौक एवं मदरसा जामिया अरबिया मखजनुल उलूम अब्दुल अजीज रोड का निरीक्षण पहली पाली में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में जेपी सिंह विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ ने मदरसा इरम मॉडल निस्वां स्कूल, मदरसा जामियां अरबिया मखजनुल उलूम एवं मदरसा अलफिरदौस रहमानी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कमियों को छोड़कर सब सामान्य मिला। परीक्षाएं 23 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed