{"_id":"693a7831eb004c883c06c4a3","slug":"83-of-voters-in-ghaziabad-assembly-constituency-placed-in-category-c-in-sir-sp-demanded-an-investigation-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIR Update: गाजियाबाद की इस विधानसभा के 83 फीसदी मतदाताओं को मिलेगा नोटिस; सपा ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR Update: गाजियाबाद की इस विधानसभा के 83 फीसदी मतदाताओं को मिलेगा नोटिस; सपा ने की जांच की मांग
Thu, 11 Dec 2025 01:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में 83 प्रतिशत मतदाताओं को कैटेगरी सी डाला गया है। अब इन्हें नोटिस दिया जाएगा। सपा ने गणना फॉर्म गलत विकल्प में भरे जाने का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
SIR का काम (सांकेतिक)
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 47 हजार 364 यानी 83 प्रतिशत मतदाताओं को बीएलओ द्वारा कैटेगरी सी में डालने पर सपा ने तत्काल जांच कराने की मांग की है। उनके नाम नियमानुसार कैटेगरी ए या बी में अपलोड करने की मांग भी की है, ताकि इन मतदाताओं को अनावश्यक रूप से नोटिस जारी न हो।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि वाराणसी, कासगंज, चंदौली और बलिया की शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाए। ताकि, एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। सपा ने कहा है कि गाजियाबाद में उन मतदाताओं को भी कैटेगरी सी में डाल दिया गया है, जिन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज अपना नाम या संबंधी का नाम दर्ज होने का पूरा विवरण सही ढंग से गणना प्रपत्र में भर कर बीएलओ के पास जमा किया है।
विज्ञापन
वाराणसी में बीएलओ के पास उपलब्ध 2003 की मतदाता सूची और ऑनलाइन उपलब्ध मतदाता सूची में अंतर होने की शिकायत भी की गई है। ऐसी ही शिकायतें अन्य जिलों को लेकर भी की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन