फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   82,000 voters for the Lucknow Division Graduates' constituency seat and 18,000 for the Teachers constituency seat.

Lucknow News: लखनऊ खंड स्नातक सीट पर 82 हजार, शिक्षक सीट पर 18 हजार मतदाता

Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
82,000 voters for the Lucknow Division Graduates' constituency seat and 18,000 for the Teachers constituency seat.
लखनऊ। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जिले में मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या तय कर दी गई है। 31 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 82,157 मतदाता हैं। इनके लिए 121 मतदान केंद्रों पर कुल 137 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17,980 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 121 मतदान केंद्र और इतने ही मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 14,674 मतदाता सरोजनीनगर में हैं। इसके बाद लखनऊ पूर्व में 13,262, कैंटोनमेंट में 10,866, बख्शी का तालाब में 11,075, लखनऊ उत्तर में 9,825, लखनऊ पश्चिम में 9,388, लखनऊ मध्य में 3,289, मलिहाबाद में 4,756 मतदाता और मोहनलालगंज में 5,022 मतदाता हैं।
विज्ञापन


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सरोजनीनगर में सबसे अधिक 2,994 मतदाता हैं। लखनऊ पूर्व में 2,992, लखनऊ उत्तर में 2,937, लखनऊ पश्चिम में 2,731 और बख्शी का तालाब में 2,282 मतदाता हैं। लखनऊ कैंटोनमेंट में 1,696, लखनऊ मध्य में 1,031, मलिहाबाद में 781 और मोहनलालगंज में 536 शिक्षक मतदाता हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 15 अतिरिक्त मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सभी 121 मतदान केंद्रों पर एक-एक मतदेय स्थल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed