फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   82 marks passing mark in tet says high court.

जानिए, TET में कितने नंबर पर होंगे पास

Thu, 14 Aug 2014 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
82 marks passing mark in tet says high court.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीईटी परीक्षा में 82 अंक पाने वाले आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण का अंकपत्र देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश वर्ष 2011 और वर्ष 2013 के उन अभ्यर्थियों पर लागू होगा जिन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

वीरेंद्र पनवार सहित कई अन्य अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने यह आदेश दिया।

याची के अधिवक्ता नवीन कुमार शर्मा और नीरज तिवारी के मुताबिक वर्ष 2011और 2013 बैच के आरक्षित वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 55 रखा गया था।

82 से ज्यादा अंक वाले होंगे पास

82 marks passing mark in tet says high court.

इसके हिसाब से 82.5 अंक पाने वाले अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद और सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 83 अंक पाने वालों को सफल माना और 82 अंक वालों को असफल घोषित कर दिया।

वकीलों की दलील थी कि चूंकि एक प्रश्न एक अंक का है इसलिए किसी को 82.5 अंक नहीं मिल सकता है।

या तो 82 अंक मिलेगा या 83 अंक मिलेगा। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए 82 अंक पाने वाले याचीगणों को अंकपत्र देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीईटी संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी

82 marks passing mark in tet says high court.

अंबेडकरनगर डायट पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर की जा रही हीलाहवाली से अभ्यर्थियों में खासी नाराजगी है।

प्रत्यावेदन फीडिंग कार्य की प्रगति जानने के लिए टीईटी संघर्ष मोर्चा की टीम डायट कार्यालय पहुंची तो भर्ती प्रक्रिया को लेकर की जा रही हीलाहवाली खुलकर सामने आ गई।

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि डायट प्राचार्य अभी तक प्रत्यावेदन फीडिंग नहीं करा सके हैं। संज्ञान में आया है कि विभाग ने जिस संस्था को फीडिंग कराने का जिम्मा दिया था, उसने फीडिंग करने से इनकार कर दिया है।

इसके बाद भी प्राचार्य अब तक अन्य संस्था को फीडिंग की जिम्मेदारी नहीं सौंप सके हैं। इससे साफ है कि विभाग की उदासीनता से कार्य में विलंब होगा।a

विज्ञापन

सीटीईटी: 19 तक सुधार सकते हैं गलतियां

82 marks passing mark in tet says high court.

सेंट्रल टीचर ऐलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के फॉर्म में किसी भी गलती को छात्र 19 अगस्त तक ऑनलाइन सुधार सकते हैं।

इसके साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची वेबसाइट 222.ष्ह्लद्गह्ल.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर अपलोड कर दी है।

विवरण, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर में किसी प्रकार का मिलान नहीं होने पर अभ्यर्थी बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी 22 अगस्त से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

सीटीईटी के लिए चार अगस्त को आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। वेबसाइट पर 12 से 19 अगस्त तक एप्लीकेशन का स्टेटस उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्टेटस नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों को 19 अगस्त को सायं 5:00 बजे तक चालान और डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड द्वारा शुल्क भुगतान के साथ सीबीएसई ऑफिस में संपर्क करना होगा। सीटीईटी की परीक्षा 21 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed