{"_id":"f4f518231aeb60868da3cced3d728a1e","slug":"82-birthday-of-kp-saxena","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहित्यकार केपी सक्सेना की 82वीं जयंती आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहित्यकार केपी सक्सेना की 82वीं जयंती आज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Apr 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
‘हम हिंदुस्तान को गलत हाथों में नहीं जाने देंगे...। इस मुल्क में हमें हुकूमत का ही नहीं, ईमान का परचम भी लहराना है...’।
विज्ञापन
फिल्म ‘जोधा अकबर’ में अकबर का यह डायलॉग लिखने वाले पद्मश्री साहित्यकार केपी सक्सेना की 82वीं जयंती रविवार को है। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यंग्यकार गोपाल चतुर्वेदी को प्रथम ‘केपी सक्सेना सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
समारोह बिम्ब कला केंद्र की ओर से 13 अप्रैल को जयशंकर प्रसाद सभागार में होगा। पर्यटन विभाग में कार्यरत साहित्यकार के बेटे संदीप सक्सेना बताते हैं कि पिताजी ने तमाम विधाओं पर लेखन किया।
विज्ञापन
‘हलचल’, ‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों के संवाद लिखे। वे लखनऊ की रूह पर काबिज रहने वाले साहित्यकार रहे हैं। उनकी लेखनी के लोग आज भी कायल हैं।