{"_id":"5b157ebd4f1c1bb0318b5185","slug":"81528135357-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं, करंट से फिटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं, करंट से फिटर की मौत
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। हावड़ा से अमृतसर जा रही गाड़ी संख्या 13049-अप अमृतसर एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार को धुआं उठा। अनहोनी की आशंका पर चेन पुलिंग की गई तो गाड़ी अकबरगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर रुक गई। बोगी में पहुंचे ट्रेन के स्टाफ ने फाल्ट ढूंढा तो शॉर्ट सर्किट का पता चला। इसे दुरुस्त करने के लिए कोच में पहुंचे मैकेनिक (फिटर) यूके शर्मा की विद्युत लाइन का कनेक्शन हटाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने से शव ट्रेन से आगे ले जाया गया, जहां हैदरगढ़ में उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजे जाने की खबर है। घटना से करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
हावड़ा से अमृतसर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13049-अप सुल्तानपुर से लखनऊ जा रही थी। सिंहपुर क्षेत्र के अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने का समय दोपहर 1.16 बजे है, लेकिन यह गाड़ी 2.50 बजे पहुंची। इस गाड़ी का अकरबगंज में एक मिनट का स्टॉपेज है। यह गाड़ी गंतव्य की ओर जैसे ही रवाना हुई, तभी एसी कोच संख्या बी-2 में धुआं उठने लगा तो चेन पुलिंग कर दी गई। गाड़ी आउटर के पास पहुंचते ही रुक गई। अकबरगंज के स्टेशन मास्टर रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन के स्टाफ ने कंट्रोल पर मैसेज दिया तो घटना की जानकारी हुई। स्टेशन का स्टाफ भी पहुंचा। पता चला कि ट्रेन में तैनात मैकेनिक (फिटर) यूके शर्मा (46) को एसी कोच में भेजा गया है।
स्टेशन मास्टर के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से धुआं उठा था। डिब्बे में लगे पैनल से विद्युत तार का कनेक्शन हटाने के लिए मैकेनिक को लगाया गया। वह तार हटा रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। ट्रेन में चल रहे यातायात निरीक्षक एके वर्मा ने एंबुलेंस मंगाने की बात कही तो स्टेशन मास्टर ने 108 पर फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ट्रेन में ही सफर कर रही महिला चिकित्सक ने मैकेनिक का परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोपहर 3.17 बजे गाड़ी को रवाना कर दिया गया। मैकेनिक की मौत की अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी है।