{"_id":"5afc5d7e4f1c1be4408b5ba1","slug":"81526488446-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ ने कुते को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ ने कुते को बनाया निवाला
Updated Wed, 16 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीचौराहा (बहराइच)। मगरमच्छ ने तालाब में पानी पाने आए एक कुत्ते को निवाला बना लिया। गाय पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
ग्रामीणों में वन कर्मियों के प्रति आक्रोश है। दहशत के कारण ग्रामीण तालाब के पास जाने को कतरा रहे हैं। बहराइच वन प्रभाग के महसी रेंज अंतर्गत भगवानपुर गांव में दुर्गा मंदिर के निकट तालाब है। इस तालाब में तीन मगरमच्छ हैं।
ये मगरमच्छ आए दिन ग्रामीणों के साथ पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। देर शाम को एक गाय तालाब में पानी पीने गई। तभी मगरमच्छ ने गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
एक पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने हमले की सूचना महसी रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। मगरमच्छ के बार-बार हमला करने से ग्रामीण दहशत में हैं।
गांव निवासी राकेश मिश्रा, बहोरन मिश्र, राजितराम, पुतान, सतीश चंद्र आदि ने बताया कि छह माह से मगरमच्छ तालाब से निकलकर ग्रामीणों व पशुओं पर हमला कर रहा है। लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इससे सभी में नाराजगी है।