फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   वृद्धा को पीटकर गहने लूटे

वृद्धा को पीटकर गहने लूटे

Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा को पीटकर गहने लूटे
वृद्धा को पीटकर गहने लूटे
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कुछ बदमाशों ने खेत की सिंचाई कर घर लौट रही हीड़ी पकड़िया गांव निवासिनी एक वृद्धा की पिटाई कर 15 हजार के आभूषण लूट लिए।

बदमाशों की पिटाई से महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासिनी शमसुन्निशा (65) पत्नी इदरीस मंगलवार दोपहर खेत की सिंचाई कर घर वापस लौट रही थी। आरोप है कि जब गांव के बाहर स्थित एक तालाब के पास पहुंची, तो इसी बीच वहां मौजूद तीन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती बदमाशों ने न सिर्फ उसकी आंखों में पट्टी बांध दिया, बल्कि उसके दोनों हाथ पीछे कर बांध दिया। वृद्धा ने जब विरोध किया, तो बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

साथ ही नाक की कील, कान का झुमका व पायल छीन लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। इस बीच महिला बेहोश हो गई।


लगभग एक घंटे बाद उसे होश आया, तो उसने घर पहुंचकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

प्रभारी एसओ कन्हैयालाल यादव ने बताया कि मामला जानकारी में है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed