फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   फीडर की ओसीबी दगी, अंधेरे में पांच हजार लोग

फीडर की ओसीबी दगी, अंधेरे में पांच हजार लोग

Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
फीडर की ओसीबी दगी, अंधेरे में पांच हजार लोग
करनैलगंज (गोंडा)। विद्युत उपकेंद्र कर्नलगंज के कटरा फीडर की ओसीबी दगने से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।ं
विज्ञापन

मामला विद्युत उपकेंद्र कर्नलगंज के कटरा फीडर से जुड़ा है। मंगलवार को सुबह कटरा बाजार फीडर की ओसीबी अचानक दग गई। जिससे करीब 20 मीटर तक केबल काफी देर तक जलती रही। ओसीबी दगने की वजह से सुबह करीब चार बजे इस फीडर की बिजली ठप गई। शाम तक उसे सही क रने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। जिसकी वजह से यहां की बिजली आपूर्ति कब बहाल होगी, इसका कोई पता नहीं है। इस फीडर से करीब 5000 उपभोक्ता जुड़े हैं। इससे हलधरमऊ, कर्नलगंज, कटरा बाजार के साथ ही कुछ बहराइच जनपद के भी गांव जुड़े हैं। फीडर में खराबी आते ही पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह पहला वाकया नहीं है। इस फीडर की ओसीबी काफी जर्जर हो चुकी है। जिसकी वजह से आए दिन यह समस्या उत्पन्न होती रहती है। लेकिन अभी तक विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक इसका कोई ठोस उपाय नहीं किया है। जिससे जनता के सामने आये दिन यह फीडर समस्या उत्पन्न करता रहता है। इस बारे में उप खंड अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही कटरा फीडर की खराबी को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब दो माह बाद कटरा फीडर में खराबी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed