फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बुखार व डायरिया से चार मासूमों की सांसें थमीं

बुखार व डायरिया से चार मासूमों की सांसें थमीं

Mon, 06 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बुखार व डायरिया से चार मासूमों की सांसें थमीं
बहराइच। तराई में बदल रहे मौसम के बीच बुखार और डायरिया के साथ निमोनिया भी पैर पसारने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती चार मासूमों की इलाज के दौरान रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक मौत हो गई। यह सभी तेज बुखार और निमोनिया की चपेट में थे। वहीं बुखार, निमोनिया और डायरिया से पीड़ित और 25 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें पांच रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इनमें से दो रोगियों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

तराई में मौसम परिवर्तन नन्हे-मुन्नों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मौसम परिवर्तन के साथ ही बुखार और डायरिया के साथ अब निमोनिया भी तेजी से पैर पसार रहा है। 0 से 8 वर्ष तक के बच्चे चपेट में आ रहे हैं। नानपारा निवासी अनामिका (डेढ़) पुत्री अयोध्या प्रसाद को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। स्थानीय डॉक्टरों से परिवारीजनों ने इलाज कराया। लाभ न होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। रविवार रात 10 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। उधर कोतवाली देहात के चौखड़िया निवासी रिया (3) पुत्री रामकृष्ण को उल्टी-दस्त के साथ बुखार की शिकायत पर परिवारीजनों ने अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। रिया ने सुबह आठ बजे इलाज के दौरान दम तोड़ा। उसकी श्वांस भी उल्टी चल रही थी। निमोनिया की भी शिकायत थी। वहीं रानीपुर के ऐलिहा निवासी कोमल (5) पुत्री इंदल तथा पयागपुर निवासी अमन (5) पुत्र सुशील कुमार की भी इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हुई। दोनों को बुखार और निमोनिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। ताबड़तोड़ चार बच्चों की मौत से कोहराम की स्थिति रही। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर लौट गए। वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में सोमवार को बुखार व डायरिया से पीड़ित 25 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें पांच रोगियों की हालत नाजुक है। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी मोहम्मद अंसार की चार दिन की पुत्री व गिलौला निवासी सुनीता (डेढ़) पुत्री मंशाराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नाजुक हालत में लाए गए थे मरीज
जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ केके वर्मा का कहना है कि देर रात से सोमवार सुबह तक जिन मासूमों की मौत हुई है। उनकी हालत काफी नाजुक थी। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर मनमाने तरीके से इलाज कराया। समुचित दवाइयां नहीं मिलीं। जिससे बच्चों की हालत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि बदल रहे मौसम के बीच अभिभावकों को सजग रहना होगा। तभी बच्चों की सेहत सुरक्षित रहेगी। हल्का बुखार होने पर योग्य चिकित्सक से ही इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed