फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8000 employees salary could not be generated due to app

नगर निगम में एप ने फंसाया आठ हजार कर्मियों का वेतन, बिल की जांच करने में आ रही समस्या

Wed, 03 Feb 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
8000 employees salary could not be generated due to app
लखनऊ। एप के फेर में नगर निगम के करीब आठ हजार कर्मचारियों का वेतन फंस गया है। बाबू और उनसे ऊपर के कर्मचारियों के लिए एप से हाजिरी अनिवार्य है। हालांकि, अब नगर निगम को वेतन बिल की जांच करने में ही समस्या आ रही है, जिससे सभी कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। ऐसे में उन कर्मचारियों में नाराजगी है जो आदेश होने के बाद से एप से हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने जनवरी में एप से हाजिरी लगाने की व्यवस्था लागू की है, लेकिन अब वेतन बनाने वालों को एक-एक कर्मचारी का ब्योरा जुटाने में पसीना छूट रहा है। जो कर्मचारी लेट आए या जिन्होंने एप से हाजिरी नहीं लगाई उनका वेतन रोकना है। वहीं, लेट आने वाले उन कर्मचारियों का भी वेतन जारी करना है, जिन्होंने प्रशासन केे नोटिस का जवाब दे दिया और प्रशासन उससे संतुष्ट है। अब आठ हजार कर्मचारियों की अलग-अलग रिपोर्ट बनाने में मुसीबत हो रही है। बिना परीक्षण के वेतन जारी करने को लेकर नगर निगम प्रशासन तैयार नहीं है। ऐेसे में सभी का वेतन रुक गया है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी के मुताबिक एप से हाजिरी को लेकर जो निर्देश मिले थे, उसके अनुपालन के आधार पर ही कर्मचारियों को वेतन जारी होगा। इसका परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई तरह की समस्याएं गिनाईं जा रही
एप से हाजिरी सिस्टम की जानकारी रखने वाले कर्मचारी ने बताया कि करीब दस प्रतिशत कर्मचारी ऐसे हैं जिनकी अलग-अलग समस्याएं हैं। इनमें कई ऐसे भी हैं जिन्होंने एप से डाउनलोड करने के बाद फोन बदल दिया तो समस्या आई। इसी ऐसे कर्मचारी हैं जो बताते हैं कि एप बहुत धीरे काम करता है। इससे वे समय से कार्यालय आने के बाद भी ऑनलाइन हाजिरी लगाने में लेट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश का विकल्प नहीं
स्मार्ट सिटी 311 एप से अभी हाजिरी लगाने का ही विकल्प है। ऐसे में अवकाश के लिए कर्मचारियों को मैनुअल ही आवेदन करना है। कर्मचारियों का कहना है कि पूरी तरह से अपडेट कर एप लागू करना चाहिए था। कर्मी निगम कार्यालयों को वाई-फाई युक्त करने की भी मांग भी कर रहे हैं, जिससे समय से हाजिरी लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed