फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   80 Percent private school will run offline classes from 16 august

राजधानी के करीब 80 फीसदी निजी स्कूल 16 अगस्त से ऑफलाइन कक्षाएं चलाएंगे

Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
80 Percent private school will run offline classes from 16 august
16 अगस्त से निजी विद्यालय चलाएंगे ऑफलाइन कक्षाएं। - फोटो : ??? ?????
राजधानी के करीब 80 फीसदी निजी स्कूल 16 अगस्त से ऑफलाइन कक्षाएं चलाएंगे। यह सहमति निजी स्कूलों के संगठन अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में बनी।
विज्ञापन

वहीं, करीब 10 फीसदी स्कूल ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित करेंगे। करीब 10 फीसदी स्कूलों ने फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की इच्छा जताई है।
इसके अलावा कुछ स्कूलों ने 15 अगस्त को भी छात्रों के लिए विद्यालय खोलने और सीमित छात्र संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की बात कही है।
शासन ने स्कूलों को 16 अगस्त से दो शिफ्टों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी है। स्कूलों ने आपसी सहमति पर कहा है कि जहां छात्र संख्या ज्यादा होगी तो दो शिफ्ट और जहां छात्र संख्या कम होगी वहां एक ही शिफ्ट में कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

शासन ने सुबह 8 से 12 और साढ़े 12 से साढ़े चार बजे तक संचालन की अनुमति दी है, लेकिन स्कूल अपने समय के अनुसार कक्षाएं चलाएंगे।
दो शिफ्ट में चलने वाले विद्यालय निर्धारित समय से पहले खुलेंगे जबकि एक शिफ्ट में स्कूल चलाने वाले इस समय के मध्य में अपने अनुसार संचालन कर सकते हैं।
एसोसिएशन की सचिव डॉ. माला मेहरा ने बताया कि न तो मॉर्निंग असेंबली होगी और न ही लंच ब्रेक। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्थाएं पूरी करने का काम अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में एक मेडिकल रूम की भी व्यवस्था होगी ताकि किसी छात्र की तबियत खराब लगे तो उसे आइसोलेट किया जा सके।
वैसे अभिभावकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे स्वस्थ होने पर ही छात्रों को भेजें। खांसी, बुखार आदि लक्षण होने पर स्कूल न भेजने के निर्देश दिए जाएंगे।
अभिभावकों से सहमति पत्र लेना जरूरी
भले ही ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी, लेकिन अभिभावकों की सहमति ली जाएगी। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि अभिभावकों की सहमति जरूर ली जाएगी। सहमति पत्र पर अभिभावकों की प्रतिक्रिया बहुत जरूरी है। जो स्कूल पूर्ण रूप से ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे वे असहमति न देने वाले बच्चों को कुछ दिनों की मोहलत देंगे। उनके लिए ऑनलाइन की व्यवस्था भी की जा सकती है, लेकिन दो हफ्ते के अंदर उसे ऑफलाइन कक्षाएं ज्वॉइन करनी होगी। यदि कोई बच्चा संक्रमित होता भी है तो स्कूल जिम्मेदार नहीं होगा। बैठक में लामार्ट गर्ल्स की प्रिंसिपल आश्रिता दास, पायनियर के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह, गीतिका कपूर, रीता खन्ना, रचित मानस, जीवन खन्ना, जतिंदर वालिया, जय सिंह, अमित बामले समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed