{"_id":"5d5190928ebc3e6cea177ba0","slug":"8-year-old-minor-was-gangraped-by-2-teen-boys-of-same-village-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर :मवेशी चराने गई आठ साल की बालिका संग गांव के ही दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर :मवेशी चराने गई आठ साल की बालिका संग गांव के ही दो नाबालिगों ने किया दुष्कर्म
Mon, 12 Aug 2019 09:45 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 12 Aug 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर के स्थानीय थाना के एक गांव हरैयासतघरवा में सोमवार शाम चार बजे आठ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि गांव के पश्चिम गौरैया नाले में वह मवेशी चराने गई थी। इस दौरान गांव के दो नाबालिग लड़के प्रेमनरायण पुत्र बीपत व सुधांशु पुत्र बंशीलाल भी वहीं गाय चरा रहे थे।
विज्ञापन
दोनों ने बालिका को पकड़ लिया और नाले के किनारे झाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची बालिका ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस टीम बालिका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंची, जहां अधीक्षक डॉ प्रणव कुमार पांडेय ने बताया कि बालिका की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया है। ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि पीडि़ता की हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन