फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 Urdu teachers suspended in Gonda.

गोंडा: कट ऑफ से कम अंक पाने के बाद भी उर्दू शिक्षक बने आठ बर्खास्त

Sat, 18 May 2019 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
8 Urdu teachers suspended in Gonda.
सांकेतिक तस्वीर

गोंडा के परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात रहे आठ उर्दू शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। कट ऑफ से कम अंक पाने के बावजूद इन्हें नियुक्ति दे दी गई थी।

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों में इटियाथोक में तैनात रहे फिरोज अहमद खान, अनवार अहमद, मो. हसन, नसरुद्दीन खान, रुपईडीह के नसीर अहमद खान व आशिक अली, बेलसर के शकील अहमद व वजीरगंज के  शराफत नोमान शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सपा सरकार में प्रदेश में 4280 उर्दू शिक्षकों की भर्ती में से गोंडा में बची 72 सीटों के लिए जून 2016 में काउंसलिंग हुई थी। बाद अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ अंक 51.87 व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 47.60 तय किया गया था। बीच मे आठ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए तो उनका पद सुरक्षित कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट का फैसला आता इसके पहले ही फरवरी 2018 मे इन्हीं आठ पदों पर कट ऑफ से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई।

2013 में 4280 उर्दू शिक्षकों की हुई थी भर्ती

वर्ष 2013 मे तत्कालीन सपा सरकार ने परिषदीय स्कूलों में 4280 उर्दू शिक्षकों की भर्ती की थी। उस दौरान भर्ती के बाद 1939 पद रिक्त रह गये थे। इन पर वर्ष 2016 मे एक बार फिर से शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

इस अवशेष भर्ती में जिले को 72 पद आवंटित किए गये थे। भर्ती के लिए जून 2016 मे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई। इसमें सामान्य वर्ग के 165 व अन्य पिछड़ा वर्ग के 34 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई थी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि कट ऑफ मेरिट से कम अंक पाने वाले सभी आठ शिक्षकों को नोटिस जारी कर पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह कोई साक्ष्य नहीं दे सके जिससे उनका दावा सही साबित हो। इसके बाद सभी आठ शिक्षकों को सहायक अध्यापक पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed