फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 new corona patient in Lucknow

लखनऊ में कोरोना के आठ नए मरीज मिले, इनमें चार नए इलाकों से

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
8 new corona patient in Lucknow
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को कोरोना के आठ नए मरीज मिले। इनमें एक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। खास बात यह है कि शनिवार को चार मरीज 4 नए इलाकों से मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, शुक्रवार को सात मरीज मिले थे। इसके साथ राजधानी में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 237 हो गई है। इनमें 155 यहां के मूल निवासी हैं। नक्खास निवासी नर्स के पॉजिटिव आने के बाद इस इलाके में लगातार मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को यहां 6 नए मरीज मिले। इसके साथ नक्खास में कुल 13 मरीज हो गए हैं। वहीं, लालबाग में पॉजिटिव पाए गए सब्जी विक्रेता की बेटी की भी शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को दो मरीज तोपखाना इलाके में पाए गए। इनमें एक 36, दूसरा 30 साल का है। इसके अलावा अयोध्या रोड स्थित चंदन अस्पताल की 28 वर्षीय नर्स पॉजिटिव मिली। वह खरगापुर की रहने वाली है। बुखार आने के बाद उसकी जांच कराई गई थी। आलमबाग क्षेत्र के कैलाशपुर निवासी 44 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग ने दोबारा उसकी जांच कराई है। जांच में 57 वर्षीय खदरा निवासी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। वह पीजीआई में डायलिसिस कराने गए थे। इससे पहले हुई कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, बालागंज के सरफराजगंज निवासी डॉक्टर का 27 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव मिला है। वह लॉकडाउन से पहले मुंबई से लौटा था। चार दिन पहले कोरोना के लक्षण मिलने पर उसे निजी अस्पताल में दिखाया गया था। निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। इसी तरह जीसीआरजी में क्वारंटीन राजस्थान निवासी मरीज की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, जबकि पहली निगेटिव आई थी। उधर, एफ आई मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन सदर निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। ये चार नए इलाके संवेदनशील शनिवार को चार नए इलाकों आलमबाग क्षेत्र का कैलाशपुर, खरगापुर, खदरा और सरफराजगंज से कोरोना मरीज मिले। इन्हें संवेदनशील मानकर स्वास्थ्य विभाग बड़े पैमाने पर सैंपल ले रहा है। शनिवार को यहां से सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed