फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   8 new cases of dengue reported

डेंगू के आठ मरीज मिले

Sat, 07 Nov 2020 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
8 new cases of dengue reported
लापरवाही पर 15 को नोटिस
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि अलीगंज, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, राजाजीपुरम समेत अन्य जगहों पर पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मी नगर फैजुल्लागंज में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया। टीमों ने 4154 घरों तथा विभिन्न स्थानों पर मच्छर जनक स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। मल्लीह टोला, अयोध्या दास वार्ड, दौलतगंज अन्य इलाकों में लापरवाही पर 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया। मेडिकल मोबाइल वैन ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में 23 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए नोडल अफसर की करें तैनाती : मंडलायुक्त
लखनऊ। मंडलायुक्त रंजन कुमार ने डेंगू की रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के लिए नोडल अफसर तैनात करने का निर्देश दिया। वह डेंगू को लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ओवरहेड टैंक की नियमित सफाई कराने, पानी की टंकियों के ढक्कन एयरटाइट बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि डेंगू के रोकथाम से जुड़े कार्यों में ढिलाई करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडल के सभी जिला मलेरिया अधिकारी डेंगू से बचाव के उपाय युद्ध स्तर पर करें। अधिक से अधिक सैंपल लें। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त कृष्ण त्रिपाठी ,नगर निगम, जलसंस्थान, चिकित्सा, लघु सिंचाई सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed