{"_id":"5eafffee8ebc3e905d3bb609","slug":"8-houses-catch-fire-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, आठ घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, आठ घर राख
Mon, 04 May 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 May 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
आग से जले घर।
- फोटो : amar ujala
कोनिया बनकट गांव के एक घर में सोमवार की सुबह गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आठ लोगों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। हालांकि सिलेंडर फटते ही परिवार के लोग घर से बाहर भागे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव के रहने वाले गोविंद के घर में परिवार की महिलाएं सोमवार की सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पूरे घर में आग लग गई। सिलेंडर फटते ही परिवार के सभी लोग घर से बाहर भागे जिससे कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मगर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने पड़ोस के रहने वाले आंधी, मस्तराम, शनिराम, देशराज, जंगली व गौतम के छप्पर के घरों को चपेट में ले लिया। आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
आग में छत गवां चुके आठ परिवार के लोगों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी होगी। आग की सूचना पर राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर हुए नुकसान का आकलन किया है। जिसकी रिपोर्ट तहसील को भेजी गई है।