{"_id":"6b8d25ceb1806717cc357ce339ffef00","slug":"75-feet-cake-cut-by-mulayam-singh-his-birthday-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी बर्थडे पर 75 फीट का केक काटेंगे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी बर्थडे पर 75 फीट का केक काटेंगे नेताजी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर।
Updated Sun, 09 Nov 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 21 और 22 नवंबर को रामपुर में रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान रामपुर में ही सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया जाएगा। दोनों जौहर यूनिवर्सिटी में रामपुर मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे
इसके विकास कार्यों के कई प्रोजेक्ट की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। नगर विकास मंत्री आजम खां ने शनिवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों को बताया कि सपा मुखिया और मुख्यमंत्री का रामपुर में शानदार स्वागत होगा।
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर से जौहर यूनिवर्सिटी विक्टोरिया बग्घी में सवार होकर जाएंगे।
इसके लिए खासतौर पर इंग्लैंड से बग्घी का आयात किया गया है। आजम खां ने बताया कि 21 नवंबर की रात जौहर यूनिवर्सिटी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
इसमें हंसराज हंस और साबरी ब्रदर्स जैसे कलाकार अपने फन का जादू बिखरेंगे।
कई बड़ी योजनाओं का होगा शुभारंभ
21 नवंबर को 12 बजे रात में जौहर यूनिवर्सिटी में मुलायम सिंह के जन्मदिन पर 75 फिट का केक काटा जाएगा। आजम खां ने नेताजी के जन्मदिन की बहुत सी तैयारियां की हैं।
आजम खां ने बताया कि 22 नवंबर को जौहर यूनिवर्सिटी में सपा मुखिया और मुख्यमंत्री रामपुर मेडिकल कालेज की संगे बुनियाद रखेंगे। उसके बाद दूसरे कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान सीएम अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह जौहर यूनिवर्सिटी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा 22 नवंबर को मुख्यमंत्री विकास कार्य के कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कई घोषणाएं भी करेंगे।
इन घोषणाओं का ऐलान ऐन मौके पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी के अलावा प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को भी आमंत्रित किया जाएगा।