फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   75 colleges did not upload their marks on the website

Lucknow News: 75 कॉलेजों ने वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए प्राप्तांक

Sun, 18 Feb 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
75 colleges did not upload their marks on the website
रायबरेली। जिले में 75 माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने आंतरिक मूल्यांकन, खेल एवं शारीरिक शिक्षा आदि के प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। यह काम एक महीने पहले शुरू हुआ था, जो अब तक अधूरा है। समीक्षा के बाद यूपी बोर्ड ने शनिवार को लंबित डाटा वाले विद्यालयों की जिलेवार सूची जारी की है। लापरवाह विद्यालयों को अगले दो दिन में अंक अपलोड करने की मोहलत दी गई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिले में 353 माध्यमिक विद्यालय हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी 22 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे। इन परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन, खेल एवं शारीरिक शिक्षा संबंधी प्राप्तांक को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए 10 जनवरी से वेबसाइट क्रियाशील कर दी गई थी। एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया पर जिले के सभी विद्यालयों में अब तक प्राप्तांक अपलोड करने की काम पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज से अपर सचिव विभा मिश्रा ने लापरवाह विद्यालयों की सूची जारी की है। सूची में जिले के 75 कॉलेज शामिल हैं। इनमें कई कॉलेजों में आंशिक काम किया है तो काफी विद्यालयों में पूर्णरूप से प्राप्तांक अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कंट्रोल रूम सक्रिय, तीन शिफ्ट में लगी ड्यूटी
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 22 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर दोनों कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। पहला जनपदीय कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बना है, जहां से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। दूसरा कंट्रोल रूम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बना है, जहां से लाइव माॅनीटरिंग की जाएगी।

इस कंट्रोल रूम से जिले के सभी 108 परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी जोड़े जा चुके हैं। कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी होगी। इसके लिए आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। राज्य स्तरीय ऑनलाइन निगरानी के लिए भी लखनऊ और प्रयागराज में कंट्रोल रूम हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed