फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   74 Lab Technician promoted

स्वास्थ्य विभाग के 74 लैब टेक्नीशियन पदोन्नत, 429 स्टाफ नर्स को मिली प्रदोन्नति, बनीं सिस्टर इंचार्ज

Tue, 02 Mar 2021 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Mar 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
74 Lab Technician promoted
promotion
स्वास्थ्य विभाग के 74 लैब टेक्नीशियन को मंगलवार को पदोन्नति दी गई है। इसमें 31 अक्तूबर 1986 से नौ अगस्त 1994 तक नियुक्त होने वाले लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के कमल श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संतोष जौहरी आदि ने महानिदेशक से मिलकर आभार जताया।
विज्ञापन


उधर, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में 429 स्टाफ नर्स को पदोन्नति करके सिस्टर इंचार्ज (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) बनाया गया है। वर्ष 2017 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति हुई है। ये प्रमोशन उन्हें मिला है जिनकी नियुक्ति तीन जुलाई 1999 तक हुई है। पदोन्नति का आदेश जारी होने के बाद राजकीय नर्सेज संघ के पदाधिकारियों ने दोपहर बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी एवं निदेशक (नर्सिंग) डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी से मुलाकात कर आभार जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महानिदेशक से मांग की कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा विभाग में करीब 5000 पद स्टाफ  नर्सेज के खाली हैं। इन्हें भी लोक सेवा आयोग के जरिए जल्द भराया जाए। महानिदेशक से मिलने वाले पदाधिकारियों में सत्येंद्र सिंह, महामंत्री अशोक कुमार, आइनिस चार्ल्स, वायलेट विनीता विलियम, मंजू सिंह व महेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed