{"_id":"605b6971537c6f6a75244f2d","slug":"737-new-patients-in-up-5-infected-including-4-dead-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 737 नए मरीज, लखनऊ के 4 समेत 5 संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 737 नए मरीज, लखनऊ के 4 समेत 5 संक्रमितों की मौत
Wed, 24 Mar 2021 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट
- फोटो : self
यूपी में बुधवार को 737 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सर्वाधिक 220 मरीज लखनऊ में मिले। प्रदेश में पांच और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 4 लखनऊ और एक अयोध्या का है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4388 हो गई है। प्रदेश में नौ जिले ऐसे रहे, जहां एक भी संक्रमित नहीं मिला।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 609443 लोगों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। इनमें से 596286 अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। जबकि 8769 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 137557 नमूनों की जांच की गई थी। प्रदेश में अब 66 जिलों में नए मरीज मिल रहे हैं। राजधानी लखनऊ में 220, नोएडा में 37, वाराणसी में 36, कानपुर नगर में 33, प्रयागराज में 32, मेरठ में 31, रायबरेली, हापुड़ में 26-26, गाजियाबाद में 08, मथुरा में 14, झांसी, आगरा, बरेली में 13-13, फिरोजाबाद में12, गोरखपुर, सहारनपुर में 11-11 मरीज मिले हैं।
इन जिलों में नहीं मिला एक भी मरीज
महोबा, हमीरपुर, कासगंज, चित्रकूट, कानपुर देहात, एटा, अमरोहा, अलीगढ़, कुशीनगर
कोरोना हेल्पलाइन 104 के 12 कर्मी संक्रमित
कोरोना टीकाकरण से संबंधित जानकारी देने वाले कॉल सेंटर (हेल्पलाइन नं. 104) के 12 कर्मी बुधवार को संक्रमित पाए गए। यह जानकारी सामने आते ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्थित कॉल सेंटर को बंद कर दिया गया। यहां काम करने वाली एक महिला में संक्रमण की पुष्टि के बाद कॉल सेंटर के सभी कर्मियों का एंटीजन टेस्ट कराया गया था। संक्रमित पाए गए सभी कर्मियों के नमूने आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
दूसरी डोज के टीके के 14 दिन बाद संक्रमित
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में एक कर्मचारी टीका लगने के बाद भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। उसे क्वारंटीन में भेज दिया गया है। महाप्रबंधक आरबीएसके कार्यालय में तैनात इंद्रजीत को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे 14 दिन से अधिक हो गए थे। बावजूद इसके वह संक्रमित हो गया है।