फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   73 application cancelled

UP: 249 नामांकन में से 73 निकले फर्जी

Tue, 25 Mar 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
73 application cancelled

पहले चरण की 10 लोकसभा सीटों के नामांकन पत्रों की सोमवार को हुई जांच में 73 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अब मैदान में 176 प्रत्याशी बचे हैं। 26 मार्च को नाम वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में प्रत्याशियों की संख्या की असली तस्वीर उसी दिन साफ होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 22 मार्च थी।

इसमें कुल 249 नामांकन पत्र भरे गए थे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें सबसे ज्यादा 22 नामांकन गाजियाबाद से निरस्त हुए हैं।

कैराना से 11 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ व बुलंदशहर से पांच-पांच नामांकन निरस्त हुए हैं।

बागपत से सात नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं। अब यहां पर 15 प्रत्याशी बचे हैं। अलीगढ़ से छह नेताओं के नामांकन पत्र अपूर्ण थे, जिन्हें निरस्त कर दिया गया।

इसी प्रकार गौतमबुद्धनगर में सबसे कम यानी मात्र दो ही नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। यहां पर 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

नैपाल सिंह, राकेश टिकैत समेत 39 ने पर्चा भरा
लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण की 11 लोकसभा सीटों के लिए सोमवार को 39 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।

इनमें रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली व भाजपा के डॉ. नैपाल सिंह के अलावा अमरोहा सीट से रविवार को ही भाजपा का टिकट पाने वाले कंवर सिंह तंवर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


19 मार्च को नामांकन शुरू होने के बाद अब तक 68 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि दूसरे चरण के लिए सोमवार को नगीना से आठ, मुरादाबाद से तीन, रामपुर से दो, संभल से दो, अमरोहा से तीन, बदायूं से एक, शाहजहांपुर से एक और लखीमपुर खीरी से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने प्रत्याशी
सहारनपुर 20 कैराना 14 मुजफ्फरनगर 25 बिजनौर 17 मेरठ 17 बागपत 15 गाजियाबाद 16 गौतमबुद्धनगर 27 बुलंदशहर 10 अलीगढ़ 15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed