फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   72 percent voting in panchayat election in up

पंचायत चुनावः मोमबत्ती की रोशनी में हुई 72 फीसदी वोटिंग

Wed, 02 Dec 2015 09:12 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
72 percent voting in panchayat election in up

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया। सूबे के कई जिलों में आंधी-पानी आने के कारण खराब हुए मौसम के बावजूद गांव की अपनी सरकार चुनने के लिए लोगों ने घरों से निकलकर वोट किया।

विज्ञापन


दूसरे चरण के चुनाव में 72 फीसदी वोट डाले गए हैं। ग्राम प्रधानी के चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। सूबे के 74 जिलों में 202 ब्लॉक के 14432 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव में सुबह से ही ग्रामीणों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ ग्रामीणों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन


स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोपहर 12 बजे तक कई जिलों में 50 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था।दूसरे चरण में भी पीलीभीत में सबसे अधिक मतदान हुआ है। यहां पर 85.44 प्रतिशत मत पड़े हैं। साथ ही ललितपुर में 84.64 प्रतिशत, रामपुर में 81.68 प्रतिशत व बरेली में 81.14 प्रतिशत वोट पड़े हैं। लखीमपुर खीरी में 79.41 प्रतिशत व सहारनपुर में 79 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं। जबकि, बाराबंकी में 77 फीसदी से अधिक वोट पड़े।इतना बंपर पोल तब हुआ है जब मंगलवार को मौसम भी खासा खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी-बरसात के बाद भी पड़ते रहे वो‌ट

72 percent voting in panchayat election in up

दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश से मतदान केंद्रों पर अफरातफरी मच गई। आंधी- पानी से गुल हुई बत्ती के कारण बूथों पर अंधेरा छा गया। कर्मियों ने मोमबत्ती जला कर मतदान प्रक्रिया जारी रखी।

इसके चलते अंतिम डेढ़ घंटे में जहां मतदान की रफ्तार धीमी रही वहीं प्रत्याशी समर्थकों ने एक दूसरे पर फर्जी पोलिंग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कई केंद्रों पर वोटिंग देर शाम सात बजे तक पूरी हो पाई। शुरुआती दो घंटे में जहां माल में 13 व मलिहाबाद में 14.5 फीसदी मतदान हुआ, वहीं 11 बजे यह 30.5 व 33.5 और दोपहर बाद 3 बजे तक 67 और 70.5 फीसदी तक दर्ज हुआ।

इसके बाद आंधी पानी भी वोटरों का उत्साह नहीं रोक पाई और शाम पांच बजे तक माल ब्लॉक में 79.88 तो मलिहाबाद में 76.92 फीसदी वोट पड़े।

मोमबत्ती की रोशनी में हुआ मतदान

72 percent voting in panchayat election in up

मंगलवार को दोपहर बाद आंधी पानी के बीच प्रधानी चुनाव के लिए माल और मलिहाबाद में खूब वोट पड़े। वोटरों में गजब का उत्साह था। दोनों ही ब्लॉक में रिकॉर्ड 78.4 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान कई केंद्रों पर शाम पांच बजे के बाद भी चला।

मलिहाबाद में 76.92 फीसदी और माल में 79.88 फीसदी वोटरों ने मतदान में हिस्सेदारी कर पिछले पंचायत चुनाव में 75 फीसदी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब 13 दिसंबर को मतगणना के बाद ही विजेताओं का नाम सामने आएगा।

प्रशासन ने दोनों ही ब्लॉकों को 4 जोन व 25 सेक्टर में बांट कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस फोर्स तैनात किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजशेखर एवं एसएसपी राजेश पांडेय ने खुद संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।

दोनों अफसरों ने प्राथमिक विद्यालय महमूद नगर, अहमदाबाद कटौली, गढ़ी जिन्दौर और माल की रसपन ग्राम पंचायत सहित डेढ़ दर्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और वोटरों से बातचीत की। लाइनों में लगे बुजुर्ग वोटरों को डीएम ने आगे बुलाकर प्राथमिकता के आधार पर उनका मतदान कराया।

निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने भी कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।लगभग सभी मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से लगी वोटरों की कतार देर शाम मतदान समाप्ति तक बनी रही। डीएम राजशेखर ने बताया कि दोनों ही ब्लॉक में उत्साह व शांतिपूर्ण माहौल में औसतन 78.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले चरण की अपेक्षा दूसरे चरण का चुनाव और भी अधिक शांतिपूर्वक रहा है। गोंडा की घटना को छोड़कर बाकी किसी भी जगह कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। गोंडा में कार्रवाई कर दी गई है और जहां भी गड़बड़ियां हुईं हैं वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा। बचे हुए दो चरणों में चुनाव और भी अधिक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। इतनी अधिक संख्या में पहले कभी भी मतदान नहीं हुआ है।
एसके अग्रवाल, राज्य निर्वाचन आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed