फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घाघरा में समाए छह मकान व 165 बीघा खेत

घाघरा में समाए छह मकान व 165 बीघा खेत

Fri, 06 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
घाघरा में समाए छह मकान व 165 बीघा खेत
महसी (बहराइच)। घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर गिरावट आ रही है, लेकिन कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। नदी ने तेज कटान करते हुए शुक्रवार को छह मकानों को लील लिया। साथ ही 165 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समा गई। प्रधानपुरवा के साथ ही गनेश पुरवा गांव भी नदी के मुहाने पर आ गया है। कटान लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे परेशान ग्रामीण अपने आशियाने उजाड़कर पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी की लहरों का कहर थम नहीं रहा है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। शुक्रवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.356 मीटर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग संस्थान के मुताबिक नदी का जल स्तर दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से कम हो रहा है। जलस्तर में गिरावट के चलते घाघरा की लहरों ने प्रधानपुरवा व गनेशपुरवा गांव को निशाने पर ले लिया है। शुक्रवार को गांव निवासी शेषराज, बड़कऊ, ननकू, मन्ना समेत छह लोगों के मकान नदी में कटकर समा गए। तेज कटान होने से गांव के लोगों में हड़कंप मचा है। लोग अपने आशियाने उजाड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। रात से नदी की लहरें कायमपुर, गोलागंज, प्रधानपुरवा व गनेशपुरवा के निकट खेती योग्य जमीन को काट रही हैं। गांव निवासी अवधेश, रमेश, चंदर, रामखेलावन, भूपेश, राजमणि, देवनरायन समेत 18 किसानों की लगभग 165 बीघा खेती योग्य जमीन घाघरा की कटान में समा गई। क्षेत्रीय राजस्वकर्मी हो रही कटान की सूची तैयार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी पीड़ित को मुआवजा नहीं मिल सका है। पीड़ित ग्रामीण तटबंध और सड़क के किनारे टेंट में जिंदगी गुजार रहे हैं।
विज्ञापन


तहसीलदार ने कटान का मुआयना कर दिए दिशा निर्देश
महसी तहसील के तहसीलदार राजेश वर्मा ने शुक्रवार को कटान प्रभावित गोलागंज, कायमपुर, प्रधानपुरवा गांव का मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर तहसीलदार ने कहा कि कटान रोकने के लिए पुन: सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया है। जिनके भी मकान और खेती योग्य जमीनें कट रही हैं। उनकी सूची तैयार हो रही है। मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed