{"_id":"5b1d6f804f1c1b624d8b59cc","slug":"71528655744-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला के तिरपाल की कसीं गईं डोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला के तिरपाल की कसीं गईं डोरियां
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलला के तिरपाल की कसीं गईं डोरियां
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि के अधिग्रहीत परिसर में रविवार को पुरातत्वविदों ने उत्खनित क्षेत्रों का जायजा लिया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षकों जस्टिस इरफान व जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी के साथ पक्षकारों की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला के तिरपाल के साथ उत्खनित क्षेत्र में लगे तिरपाल को भी व्यवस्थित कराया गया।
तिरपाल की डोरियों को कसवाने के अतिरिक्त संबंधित क्षेत्र में घास-फूस, झाड़ियों की सफाई भी कराई गई। अधिग्रहीत क्षेत्र में स्थित मानस भवन के कमरा नंबर 61 व टिन शेड में सुरक्षित रखे गए पुरातात्विक महत्व के सामानों की जांच की गई उन पर रासायनिक लेप भी लगाए गए ताकि यह सामान सुरक्षित बने रहें।
निरीक्षण में अधिग्रहीत परिसर के रिसीवर मंडलायुक्त मनोज मिश्र, पक्षकार हाजी महबूब, इकबाल अंसारी, अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा, बादशाह खान सहित अन्य मौजूद रहे।